Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन, पुतिन ने मोदी से फोन पर बात

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया और जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही।

05 May 2025

आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन, पुतिन ने मोदी से फोन पर बात

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन करा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया और जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर पुतिन और मोदी की बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को अधिक प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । प्रधानमंत्री मोदी ने विक्ट्री डे की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस की ओर से विक्ट्री डे परेड में शामिल होने का न्यौता मिला था। हालांकि आतंकी घटना के चलते उनका रूस जाना टल गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके स्थान पर इस समारोह में शामिल होना था। लेकिन अब उनके स्थान पर भी रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रूस जायेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन, पुतिन ने मोदी
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया और जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News