Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के जबलपुर ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में जूनियर छात्रा नहाते समय लड़कियों के बनाती थी वीडियो

बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर आरोप है कि हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड्स को भेजे।

05 May 2025

मप्र के जबलपुर ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में जूनियर छात्रा नहाते समय लड़कियों के बनाती थी वीडियो

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (ट्रिपलआईटीडीएम) के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा दूसरी लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वह ये न्यूड वीडियो बनाकर दिल्ली अपने दोस्त को भेजती थी।

बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर आरोप है कि हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड्स को भेजे। वह दो साल से ऐसा कर रही थी। बाथमरूम में नहा रही एक सीनियर छात्रा ने उसे अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। कॉलेज ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपित छात्रा को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को समीप की पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

ट्रिपलआईटीडीएम के हॉस्टल में रहने वाली जिस छात्रा का बाथरूम में नहाते वक्त यह वीडियो बनाया जा रहा था, वह बीटेक चतुर्थ वर्ष की बताई जा रही है। वीडियो जूनियर छात्रा द्वारा बनाने की बात सामने आई है। कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि रविवार को इस मामले का पता चला था, तुरंत कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई, जिस पर जांच करने के बाद एक्शन लिया गया। आज सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर खमरिया थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौजूद अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजने की बात आरोपित छात्रा ने कबूली है।

कॉलेज की एक्टिंग डायरेक्टर अपराजिता ओझा ने बताया हॉस्टल वार्डन ने न्यूड वीडियो बनाने वाली लड़की की पहचान की है। डायरेक्टर ने उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई है, जिसमें चार लोग शामिल हैं। मामला संवेदनशील है, ऐसे में जांच से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। आरोपित लड़की ने माना है कि उसने वीडियो बनाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह ने कहा कि उन्हें गत दिवस इस मामले की जानकारी मिली कि जूनियर छात्रा वाशरूम में एक अन्य छात्रा का वीडियो बना रही थी। उसके फोन और लैपटाप को जब्त कर लिया गया है। आरोपित छात्रा को गेस्ट हाउस में सुरक्षित पूछताछ के लिए रखा गया है। छात्रा के परिजन को भी जानकारी दी गई है। छात्रा के अश्लील वीडियो बनाने वाले रैकेट से जुड़े होने की आंशका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब उस दोस्त की भी जानकारी निकाली जा रही है, जिसे यह छात्रा लड़कियों के वीडियो भेजा करती थी।

मामले में सीएसपी सतीश साहू का कहना है कि सोमवार को छात्रों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि एक सहपाठी छात्रा द्वारा दूसरी छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ की। प्रबंधन के अनुसार इस घटना की जानकारी उन्हें रविवार को ही मिल गई थी, जिसके बाद वे आंतरिक जांच कर रहे हैं। आरोपित छात्रा से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हमने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की हैं। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के जबलपुर ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में जूनियर छा
बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पर आरोप है कि हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड्स को भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News