Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बाबिल को मिला सिद्धांत, अनन्या का सपोर्ट, राघव ने लिखा- मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा

वीडियो को लेकर बाबिल की टीम ने उनकी ओर से स्पष्टीकरण जारी किया है। टीम ने कहा कि बाबिल ने इन कलाकारों का उल्लेख उनकी ईमानदारी, जुनून और उद्योग में अपना नाम बनाने के प्रयासों की सराहना करने के लिए किया। अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

05 May 2025

बाबिल को मिला सिद्धांत, अनन्या का सपोर्ट, राघव ने लिखा- मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा

दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इस समय एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। बाबिल का ये वीडियो देख फैंस चिंतित हो गए। बाबिल ने वीडियो शेयर कर कहा कि बॉलीवुड एक झूठ है। उन्होंने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का भी नाम लिया और बॉलीवुड पर अश्लील होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया और बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। वीडियो को लेकर बाबिल की टीम ने उनकी ओर से स्पष्टीकरण जारी किया है। टीम ने कहा कि बाबिल ने इन कलाकारों का उल्लेख उनकी ईमानदारी, जुनून और उद्योग में अपना नाम बनाने के प्रयासों की सराहना करने के लिए किया। अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बाबिल के कुछ वीडियो पोस्ट किए। जिसमें उनका और बाबिल का दोस्ताना रिश्ता नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मैं आमतौर पर इस बात पर ध्यान नहीं देता कि मेरे या मेरे को-स्टार्स के बारे में क्या लिखा जाता है। रेडिट, गॉसिप कॉलम, मीडिया पोर्टल, एक पल के लिए रुकिए। क्या हम प्यार से नफरत तक ही सीमित रह गए हैं? हम स्क्रीन पर आपके लिए ड्रामा लेकर आते हैं, लेकिन आप इसे हमारी निजी जिंदगी में ढूंढते हैं? हो सकता है कि हमारे काम में कुछ कमी हो। तो उसे दिखाएं, इस बारे में बात करें, मदद करें लेकिन कृपया ड्रामा न करें। हमारी कोशिशें जारी हैं और हमारा बस इतना अनुरोध है कि आप कोई राय बनाने से पहले एक बार सोचें। मौन में ही सच्ची ताकत होती है।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ-साथ अनन्या पांडे ने भी बाबिल के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बाबिल, तुम्हारे लिए केवल प्यार और सकारात्मक ऊर्जा, हमेशा तुम्हारे साथ।" इसके साथ ही राघव जुयाल ने बाबिल खान की टीम द्वारा शेयर किए गए स्टेटमेंट पर भी लिखा, "वो बाबिल मेरा परिवार है और चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा।"

बाबिल के वीडियो के बाद टीम की ओर से स्पष्टीकरण

बाबिल की टीम की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया कि पिछले कुछ सालों में बाबिल खान को उनके काम और अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलने के लिए बहुत प्यार मिला है। हर किसी की तरह बाबिल ने भी अपने जीवन में कठिन दौर का सामना किया है। ये उनमें से कुछ है। हम उनके शुभचिंतकों को सूचित करना चाहते हैं कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं जिसका गलत मतलब निकाला गया। इस वीडियो में बाबिल ने अपने दोस्तों और जिस तरह से वे भारतीय सिनेमा उद्योग में योगदान दे रहे हैं, उसकी प्रशंसा की। उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, अरिजीत सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव का नाम लिया क्योंकि उन्हें ये अभिनेता वास्तव में पसंद हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे वीडियो को देखकर उनके बयान का गलत अर्थ न निकालें।

बाबिल ने क्या कहा?

बाबिल ने वीडियो में कहा कि बॉलीवुड बहुत ही खराब और फर्जी इंडस्ट्री है। मैं खुद इसका हिस्सा रहा हूं। यहां बहुत कम असली लोग हैं, जो बॉलीवुड को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको जो बताना चाहता हूं, वह यह है कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक ​​कि अरिजीत सिंह जैसे लोग हैं और भी कई नाम हैं। बॉलीवुड बहुत फर्जी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाबिल को मिला सिद्धांत, अनन्या का सपोर्ट, राघव ने लिखा- मैं
वीडियो को लेकर बाबिल की टीम ने उनकी ओर से स्पष्टीकरण जारी किया है। टीम ने कहा कि बाबिल ने इन कलाकारों का उल्लेख उनकी ईमानदारी, जुनून और उद्योग में अपना नाम बना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News