Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज

फिल्म 'सितारे जमीन पर' का सोमवार को पहला आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए जारी किया गया है। इस पोस्टर में आमिर खान स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी होंगी। लेकिन पोस्टर में उनकी भूमिका का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

05 May 2025

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज


बॉलीवुड स्टार आमिर खान लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर वर्ष 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का आध्यात्मिक सीक्वल 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं जिसकी पहली झलक अब सामने आ गई है। फिल्म का पहला पोस्टर प्रशंसकों के लिए जारी कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ गयी है।

फिल्म 'सितारे जमीन पर' का सोमवार को पहला आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए जारी किया गया है। इस पोस्टर में आमिर खान स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी होंगी। लेकिन पोस्टर में उनकी भूमिका का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'तारे ज़मीन पर' की तरह 'सितारे ज़मीन पर' भी एक संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म है और इसमें कोई शक नहीं कि यह फिल्म दर्शकों को भावुक कर देगी।

'सितारे ज़मीन पर' के पोस्टर में आमिर खान के साथ 10 नए चेहरे नजर आ रहे हैं। अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित दस कलाकार इस फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और रवि भागचंदका ने किया है। पोस्टर के बाद से ही इस फिल्म को देखने का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का सोमवार को पहला आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए जारी किया गया है। इस पोस्टर में आमिर खान स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News