Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अमर प्रेम : मृत प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया

बॉयफ्रेंड बोला-आजीवन नहीं करूंगा शादी

05 May 2025

अमर प्रेम : मृत प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया

कोलकाता। आज के दौर में प्यार में धोखा देने और रिश्तों में दरार आने की खबरें खूब सुनने और पढऩे को मिलती हैं. वहीं प्यार और रिश्ता निभाने की कहानियां कम ही सामने आती हैं, लेकिन एक अमर प्रेम की कहानी कोलकाता से आई है. सच्चे प्रेम का एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखों में पानी ला दिया। 
प्रेमी द्वारा प्रेमिका की इस अनोखी विदाई को देखकर वहां उपस्थित लोग अपनी भावना को नियंत्रित नहीं कर पाए और इस सच्चे प्यार के अंतिम विदाई के गवाह बने। मामला कोलकाता का है। यहाँ रहने वाले सागर बारिक को हावड़ा की रहने वाली 23 वर्षीय मौली मंडल से महोब्बत हो जाती है। शुरू में सबकुछ ठीक चला और दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें भी खाई पर शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। एक दिन मौली मंडल की तबियत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे कैंसर होने की जानकारी सामने आई। कैंसर की बात पता चलते ही परिजन और सागर चिंतित हो गए और मिलकर मौली का इलाज कराया। 
सागर और मौली के परिजनों ने मौली का कीमोथेरपी भी करवाया, जिसके बाद मौली की तबियत में सुधार आने लगा। लेकिन बीती 1 मई को मौली की तबियत अचानक खराब हुई। जिस पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौली की 2 मई को दम तोड़ दिया। मौली के निधन हो जाने के बाद परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। तभी सागर मौली के घर बेसुध हालत में पहुंचा। मौली के मृत शरीर को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगा और मौली के शरीर को अपनी बाहों में भर लिया और अपनी जेब में रखे सिंदूर की डिब्बी से सिंदूर निकालकर मौली की मांग भर दी और मौली का हाथ थामकर उसे ही जीवनभर अपनी अर्धागिनी बनाये रखने की कसम खाते हुए जीवन भर किसी और से शादी न करने का वादा किया। सागर का मौली के प्रति इस कदर प्रेम देखकर वहां मौजूद लोग आँखों में आंसू नहीं रोक सके। सागर ने कहा कि मैं मौली की अंतिम इच्छा पूरी करना चाहता था। दरअसल मौली ने बहुत पहले सागर को अपनी कैंसर की बिमारी के बारे में बता दिया था। मौली चाहती थी कि वो कालीघाट के मंदिर में पूजा करे, लेकिन सागर को अफसोस है कि वो मौली की इस अंतिम इच्छा को पूरा न कर सका। वहीं मौली के भाई अनिमेष ने कहा कि उसकी बहन बहुत किस्मत वाली है कि उसके जीवन में सागर आया। मौली के भाई ने बताया कि सागर और उसके पूरे परिवार ने सबसे कठीन समय में मौली का साथ दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमर प्रेम : मृत प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया
बॉयफ्रेंड बोला-आजीवन नहीं करूंगा शादी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News