Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर हाई अलर्ट

सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कमल गिरी ने बताया कि हाल ही में विकसित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र के सभी ब्रिगेड कमांडरों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

07 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर हाई अलर्ट

काठमांडू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए सूक्ष्म निगरानी की जा रही है।सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय ने भारतीय सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट बनाए रखने के लिए बुधवार को एक विशेष परिपत्र जारी किया है। सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कमल गिरी ने बताया कि हाल ही में विकसित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र के सभी ब्रिगेड कमांडरों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी ब्रिगेड कमांडरों को अनधिकृत घुसपैठ पर नियंत्रण और निगरानी रखने के लिए मुख्यालय द्वारा विशेष निर्देश दिए गए है। ब्रिगेड मुख्यालय के निर्देश के बाद सीमा पर रहे सभी बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के द्वारा सुरक्षा योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जा रहा है।डीआईजी गिरी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग और समन्वय से दोनों देशों की सीमाओं पर संयुक्त गश्त और सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में एक बीओपी से दूसरे बीओपी तक 24 घंटे गश्त की जा रही है। इस समय सीमावर्ती क्षेत्रों से आवागमन करने वालों की जांच करने तथा उनका रिकार्ड रखने का भी कार्य किया जा रहा है। नेपाल-भारत सीमा पर बेरोकटोक पारंपरिक आवाजाही को सुविधाजनक बनाने का भी काम किया जा रहा है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में उन महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गयी है, जहां संभावित सुरक्षा खतरा और घुसपैठ की संभावना अधिक है।दोनों देशों के बीच में खुली सीमा होने के कारण ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। भारत की सशस्त्र सीमा बल और नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल के बीच समन्वय कर खुली सीमा में ड्रोन से निगरानी की जा रही है ताकि खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई भी अवैध बांग्लादेशी या पाकिस्तानी नागरिक नेपाल में प्रवेश न कर सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर हाई अलर्ट
सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कमल गिरी ने बताया कि हाल ही में विकसित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र के सभी ब्रिगेड कमांडरों को विशेष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News