Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व सेना प्रमुख जनरल रॉयचौधरी का बड़ा बयान

'लातों के भूत बातों से नहीं मानते, ऑपरेशन सिंदूर बिल्कुल सही'

07 May 2025

पूर्व सेना प्रमुख जनरल रॉयचौधरी का बड़ा बयान

कोलकाता। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल शंकर रॉयचौधरी ने पाकिस्तान में और कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से में आतंकवादी ठिकानों पर की भारतीय सेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। 
पूर्व प्रमुख जनरल ने भारतीय सेना की बुधवार को सराहना करते हुए कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते और ऐसे अभियान आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए जारी रहने चाहिए। देश के 18वें सेना प्रमुख रॉयचौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की और कहा कि यह उत्कृष्ट रणनीति के साथ चलाया गया एक शानदार अभियान था। 
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा। यह एक उत्कृष्ट रणनीति के साथ अंजाम दिया गया बेहद प्रभावशाली सैन्य अभियान था। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूरÓ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी। जनरल रॉयचौधरी नवंबर 1994 से सितंबर 1997 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं। रॉयचौधरी ने कहा कि भारत को उन पर (पाकिस्तान पर) प्रहार जारी रखना चाहिए। हिंदी में एक शब्द है 'लातों के भूत बातों से नहीं मानतेÓ... वे ऐसे ही हैं। युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह पहले से ही एक अघोषित युद्ध है। मुहावरे (लातों के भूत बातों से नहीं मानते) का अर्थ है कि जो व्यक्ति प्रेम की भाषा नहीं समझता, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व सेना प्रमुख जनरल रॉयचौधरी का बड़ा बयान
'लातों के भूत बातों से नहीं मानते, ऑपरेशन सिंदूर बिल्कुल सही'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News