Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी फिल्म 'भूल चूक माफ'

रिलीज से महज एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'भूल चूक माफ' अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इस फैसले की पुष्टि खुद निर्माता दिनेश विजान ने एक आधिकारिक बयान के ज़रिए की है।

08 May 2025

सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी फिल्म 'भूल चूक माफ'

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। रिलीज से महज एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'भूल चूक माफ' अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इस फैसले की पुष्टि खुद निर्माता दिनेश विजान ने एक आधिकारिक बयान के ज़रिए की है।

निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हालिया घटनाओं और देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स ने फैसला लिया है कि 'भूल चूक माफ' को अब सीधे दर्शकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म 16 मई से केवल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हम थिएटर में आपसे मिलने को लेकर उत्साहित थे, लेकिन राष्ट्र की भावना हमारे लिए सर्वोपरि है। जय हिंद।"

'भूल चूक माफ' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है, जो हंसी के साथ-साथ दिल को छू लेने वाले पल भी पेश करती है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, जिससे दर्शकों को एक नई और ताजगी भरी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज़ होने से यह फिल्म अब अधिक लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगी, खासकर उन दर्शकों के लिए जो फैमिली के साथ घर बैठे मनोरंजन का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। फिल्म का प्रीमियर 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी फिल्म 'भूल चूक माफ'
रिलीज से महज एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'भूल चूक माफ' अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इस फैसले की पुष्टि खुद निर्माता दिनेश विजान ने एक आधि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News