Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

परेश अधिकारी के पूर्व सुरक्षा गार्ड के घर सीबीआई ने की छापेमारी

हाईकोर्ट के आदेश पर अंकिता को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने उस पूरे पैनल को रद्द कर दिया है

08 May 2025

परेश अधिकारी के पूर्व सुरक्षा गार्ड के घर सीबीआई ने की छापेमारी

जलपाईगुड़ी। शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में आरोपित राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी के पूर्व सुरक्षा गार्ड पुलिसकर्मी दीपंकर दास के घर पर सीबीआई ने गुरुवार सुबह छापेमारी की। सीबीआई के अचानक पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम ने जलपाईगुड़ी शहर के रेसकोर्स पाड़ा में सुबह करीब सात बजे पुलिस अधिकारी दीपंकर दास के घर पर छापा मारा। दीपंकर दास वर्तमान में जलपाईगुड़ी जिला पुलिस में कार्यरत हैं। दीपंकर कभी पूर्व मंत्री परेश अधिकारी की सुरक्षा टीम के प्रभारी थे। गुरुवार को रेसकोर्स क्षेत्र में उनके घर को केंद्रीय जवानों ने घेर लिया। इसके बाद सीबीआई ने तलाशी शुरू की। पता चला है कि दीपंकर इस घर में नहीं बल्कि उनके पिता और बड़े भाई रहते हैं। पिता कनाईचंद्र दास कभी जलपाईगुड़ी पुलिस में कार्यरत थे। सीबीआई अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक घर की तलाशी ली। उन्होंने कई दस्तावेजों की जांच की। हालांकि, इस तलाशी अभियान का कारण स्पष्ट नहीं है। सीबीआई अधिकारियों ने भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा। जांचकर्ताओं के अनुसार, उस घर की भी तलाशी ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी का नाम शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार के मामले में आया था। आरोप है कि मंत्री की बेटी अंकिता अधिकारी को मेरिट लिस्ट में नाम न होने के बावजूद नौकरी मिल गई। बबीता सरकार नामक छात्रा ने मामला दर्ज कराया। बबीता का दावा है कि मंत्री की बेटी अंकिता अधिकारी के अंक उनसे कम थे। इसके बाद भी बबीता को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। हाईकोर्ट के आदेश पर अंकिता को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने उस पूरे पैनल को रद्द कर दिया है। जांच एजेंसी ने भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पार्थ चटर्जी के साथ परेश अधिकारी के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया है। वह मामला अदालत में लंबित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परेश के पूर्व सुरक्षा गार्ड के घर सीबीआई ने की छापेमारी
हाईकोर्ट के आदेश पर अंकिता को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने उस पूरे पैनल को रद्द कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News