Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए किया स्थगित

इस निर्णय के पीछे हालिया हालात और खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों सहित सभी संबंधित पक्षों की चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद ही नए शेड्यूल और स्थानों की घोषणा की जाएगी।

09 May 2025

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए किया स्थगित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मौजूदा टाटा आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इस निर्णय के पीछे हालिया हालात और खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों सहित सभी संबंधित पक्षों की चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद ही नए शेड्यूल और स्थानों की घोषणा की जाएगी।

खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों की चिंता को मिला सम्मान-

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला सभी प्रमुख हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया है। अधिकतर फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों की भावनाओं और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बीसीसीआई तक पहुंचाया था। साथ ही, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर्स और प्रशंसकों की भावनाओं को भी महत्व दिया गया।

देश के साथ खड़ा है बीसीसीआई-

बीसीसीआई ने इस मौके पर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है और कहा कि वह भारत सरकार, सशस्त्र बलों और देशवासियों के साथ मजबूती से खड़ा है। बोर्ड ने "ऑपरेशन सिंदूर" में जुटे भारतीय सेना के जवानों की वीरता, साहस और सेवा भावना को सलाम किया है। हालिया आतंकी हमले और पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के जवाब में सेना के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया है।

बीसीसीआई ने कहा कि भले ही क्रिकेट देश का जुनून है, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि भारत की सुरक्षा से जुड़े किसी भी फैसले में वह हमेशा सरकार और देश के साथ रहेगा।

बीसीसीआई ने लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियो स्टार, टाइटल स्पॉन्सर टाटा और अन्य सभी सहयोगी भागीदारों का आभार जताया है, जिन्होंने इस कठिन समय में पूरी समझदारी और समर्थन के साथ राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए
इस निर्णय के पीछे हालिया हालात और खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों सहित सभी संबंधित पक्षों की चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्थि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News