Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हवाईअड्डे के पास अवैध हथियारों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश की आशंका

एसटीएफ का मानना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है

10 May 2025

हवाईअड्डे के पास अवैध हथियारों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश की आशंका

कोलकाता। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोलकाता एयरपोर्ट के पास उत्तर 24 परगना के नारायणपुर इलाके से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हथियार तस्करों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। एक कार में छिपाकर बिहार से लाए गए अवैध हथियारों को कथित रूप से बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को शक है कि इसके पीछे किसी बड़ी आपराधिक या आतंकी साजिश की योजना हो सकती है।
एसटीएफ को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर पूर्व बेड़ाबेड़ी इलाके में कार के जरिए हथियार पहुंचाने वाले हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। कार की सीट के नीचे छिपाए गए एक बैग से एक 7 एमएम पिस्तौल, दो पाइपगन, 12 गोलियां (7.65 एमएम) और दो गोलियां (8 एमएम) बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक ये सभी हथियार बिहार के मुंगेर से लाए गए हैं, जिसे ‘मेड इन मुंगेर’ कहा जाता है।
गिरफ्तार चारों आरोपित उत्तर 24 परगना जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। इनकी पहचान लिंकन हुसैन, बाकीबिल्ला गाजी, फारूक सरदार और राजीब मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और नारायणपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसटीएफ का मानना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों की डिलीवरी किन लोगों को दी जानी थी और क्या इसके पीछे किसी नक्सली या आतंकी नेटवर्क का संबंध है।
गौरतलब है कि बिहार का मुंगेर जिला लंबे समय से देश में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए बदनाम रहा है। पहले भी कई बार इसी जिले से हथियार तस्करी कर पश्चिम बंगाल में हथियार पहुंचाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हवाईअड्डे के पास अवैध हथियारों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
एसटीएफ का मानना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News