Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सियालदह डिवीजन के सभी स्टेशनों के साथ ही महत्वपूर्ण ईंधन केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड रोजाना स्टेशन और ट्रेनों में तलाशी में लगा हुआ है, ताकि संभावित खतरों का शीघ्र पता लगाया जा सके।

11 May 2025

सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने के बाद भी पश्चिम बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण सियालदह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को एहतियाता के तौर पर हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सियालदह डिवीजन के सभी स्टेशनों के साथ ही महत्वपूर्ण ईंधन केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड रोजाना स्टेशन और ट्रेनों में तलाशी में लगा हुआ है, ताकि संभावित खतरों का शीघ्र पता लगाया जा सके। रेलवे स्टेशन और लेवल क्रासिंग पर आरपीएफ और आरपीएसएफ बलों की उपस्थिति और मजबूत कर दी गई है।

सियालदह डिवीजन के रेलवे मैनेजर राजीव सक्सेना ने कहा कि आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सियालदह स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही है। अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती, आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के माध्यम से सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है।

स्टेशन क्षेत्र के साथ-साथ रेलवे लाइनों पर भी नियमित गश्त की जा रही है। यात्रियों के सामान की जांच स्कैनर और हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टरों का उपयोग करके की जा रही है।सियालदह स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों जैसे पीआरएस काउंटर, क्लॉक रूम, प्रतीक्षालय, शौचालय और प्लेटफ़ॉर्म क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अल
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सियालदह डिवीजन के सभी स्टेशनों के साथ ही महत्वपूर्ण ईंधन केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News