वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
'पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश पर भी कब्जा करो'
कोलकाता। लोकसभा में तृणमूल के नेता सदन तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ साथ बांग्लादेश को भी निपटा दिया जाए। यह बाते सुदीप ने सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा था। सुदीप बंदोपाध्याय ने इसकी जानकारी स्वयं दी।
उन्होंने कह कि मैंने आम बैठक में कहा था कि पाकिस्तान पर कब्जा करो साथ ही बांग्लादेश पर भी कब्जा करो। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ स्थानों पर हमले किए। ऑपरेशन सिन्दूर आधी रात को शुरू किया गया था। 25 मिनट के ऑपरेशन में कई आतंकवादी ठिकाने नष्ट कर दिए गए। हालाँकि, सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। पाकिस्तान में किसी भी नागरिक पर हमला नहीं किया गया। सर्वदलीय बैठक में राजनाथ ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब दिया है। जैसे ही आतंकवादी अड्डा नष्ट हुआ, सौ से अधिक आतंकवादी भी मारे गये। राजनाथ ने यह भी कहा था कि पाकिस्तानी सेना बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है। भारतीय सैनिक इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की समाप्ति की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि सिंगूर एक जारी ऑपरेशन है। भारत आगे कोई ऑपरेशन नहीं करना चाहता। लेकिन, अगर पाकिस्तानी सेना हमला करती है तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकारों का एक वर्ग यह मान रहा है कि बांग्लादेश के साथ भारत के रिश्ते कुछ हद तक तल्ख हो गए हैं। शेख हसीना के देश छोडऩे के बाद से उस देश में लोगों का एक वर्ग, खासकर नेता और मंत्री लगातार भारत विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सेवन सिस्टर्स पर कब्जे की बात भी कही है। इस माहौल में सर्वदलीय बैठक में सुदीप की मांग को काफी अहम माना जा रहा है।