Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

13 May 2025

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियाें को ढेर कर दिया। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

सेना के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि ऑपरेशन जारी है। दरअसल 13 मई को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया यूनिट को शोपियां के शोकल केलर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला था। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके मुठभेड़ शुरु हुई। परिणामस्वरूप तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। अभी मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त नहीं हुई है। सेना द्वारा शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आतंकियों से मंगलवार को मुठभेड़ हुई। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मारे गए आतंकी पहलगाम हमले में शामलि थे या नहीं। इसके बारे में सेना जानकारी कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर
सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News