Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

हावड़ा में मां की गला दबाकर हत्या, पति और बेटे पर आरोप

प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को ही हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है

13 May 2025

हावड़ा में मां की गला दबाकर हत्या, पति और बेटे पर आरोप

हावड़ा। हावड़ा जिले के जगाचा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मृतका की नाबालिग बेटी के सामने घटी, जिसकी गवाही के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान सुलेखा जायसवाल के रूप में हुई है। वह अपने पति जीतेंद्र जायसवाल, पुत्र शेखर और बेटी के साथ हावड़ा के जगाचा इलाके में रहती थीं। जीतेंद्र पेशे से व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। सोमवार रात को दोनों के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया।
इसी दौरान मृतका की नाबालिग बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो सुलेखा का शव कमरे में पड़ा मिला। बाद में जब पुलिस ने मृतका की बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसके पिता ने पहले उसकी मां के हाथ पकड़े और फिर उसके बड़े भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बेटी की इस चौंकाने वाली गवाही के आधार पर पुलिस ने पति जीतेंद्र और बेटे शेखर को हिरासत में ले लिया है।
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के मायके वालों की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को ही हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा में मां की गला दबाकर हत्या, पति और बेटे पर आरोप
प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को ही हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News