Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अमृत सरोवर 2.0 के चयन में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला प्रयागराज

अमृत सरोवर 2.0 के चयन में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला प्रयागराज

16 May 2025

अमृत सरोवर 2.0 के चयन में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में अमृत सरोवर 2.0 योजना की चयन प्रक्रिया में इस वित्तीय वर्ष में दूसरे नम्बर का जिला प्रयागराज है। जनपद के कुल 99 तालाबों का चयन किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को उपायुक्त श्रम रोजगार प्रयागराज गुलाब चन्द्र ने दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जल संरक्षण को और मजबूत करने के लिए अमृत सरोवर 2.0 अभियान का आगाज कर दिया है। तालाबों का चयन हो चुका है और अब शासन से इस मद में आने वाला पैसा प्राप्त होते ही चयनित किए गए तालाबों का पुनरुद्धार कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

सरकार का उद्देश्य जल संरक्षण को और मजबूत करना है। अमृत सरोवर 2.0 अभियान, जिसे मिशन अमृत सरोवर भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत 24 अप्रैल 2022 को हुई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और पुनरुद्धार करना है। प्रयागराज जनपद में अमृत सरोवर अभियान के शुभारम्भ के बाद से अब तक 583 तालाबों का पुनरुद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि 640 का चयन हुआ था।

इस वित्तीय वर्ष में अमृत सरोवर 2.0 अभियान के तहत प्रयागराज जनपद में कुल 99 तालाबों का चयन किया गया है। जिसका कार्य अतिशीघ्र शुरू हो जाएगा। जनपद के कोराव विकासखंड में सबसे अधिक तालाबों का चयन हुआ है। जिनकी संख्या 17 है। इसी तरह जसरा में 13 तालाब, करछना 8, कौंधियारा 8, शंकरगढ़ में 6,हंडिया में 6, धनूपुर विकासखंड में 5 का चयन हुआ है। भगवतपुर एवं मऊआइमा में 4—4 का चयन हुआ है। श्रृंगवेरपुर, मेजा, माण्डा में 3—3 तालाबों का चयन किया गया है। इसी क्रम में बहादुरपुर,बहरिया, होलागढ़,कौड़िहार, सैदाबाद ,उरुवा में 2—2 तालाबों का चयन हुआ है।

विकास खण्ड सोरांव, सहसों,फूलपुर,प्रतापपुर, चाका में एक—एक तालाब का चयन किया गया है। चयनित किए गए तालाबों का पुनरुद्धार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमृत सरोवर 2.0 के चयन में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला प्रय
अमृत सरोवर 2.0 के चयन में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला प्रयागराज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News