Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III के खेतलमानबी लाउकोन इलाके से प्रीपाक (प्रो) संगठन के कैडर लैशराम ननाओ सिंह उर्फ अचुल उर्फ रोगेन (39) को गिरफ्तार किया।

16 May 2025

मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III के खेतलमानबी लाउकोन इलाके से प्रीपाक (प्रो) संगठन के कैडर लैशराम ननाओ सिंह उर्फ अचुल उर्फ रोगेन (39) को गिरफ्तार किया। उसके पास से .303 राइफल, चार संशोधित सिंगल बोर राइफल, 54 .303 राउंड, 14 राउंड 7.62 मिमी, दो इंसास एलएमजी मैगजीन, एक इंसास राइफल मैगजीन, चार .303 राइफल मैगजीन, एक एचई हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, तीन फाइबर बीपी प्लेट, आठ टी-शर्ट, आठ शर्ट, 17 पैंट, पांच कैप, छह बेल्ट, सात बीपी जैकेट, दो मैगजीन पाउच, एक चारपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एक अन्य तलाशी अभियान में टेंगनौपाल जिले के लिबोंग-दुथांग जंक्शन से 7.62 मिमी एसएलआर राइफल, .303 राइफल, 9 मिमी कार्बाइन, दो 9 मिमी पिस्टल, 20 राउंड 5.56 मिमी, चार राउंड 7.62 मिमी और 11 राउंड 9 मिमी बरामद किए गए।

इसके अलावा इंफाल ईस्ट जिले में पोरोमपट थाना क्षेत्र से यूएनएलएफ (कोइरेंग) के दो कैडर लौशिगम लवबॉय सिंह उर्फ थौकनबा (34) और लैशराम डायमंड सिंह उर्फ अथोइबा (19) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से .32 पिस्टल, दो 9 मिमी कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक वॉलेट बरामद हुआ। वहीं थौबल जिले के खंगबोक पार्ट-II से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के कैडर खुंद्राकपम ब्रोजन सिंह (53) को गिरफ्तार किया गया। वह स्कूलों और कॉलेजों से वसूली में शामिल था। एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

इंफाल वेस्ट जिले के सेक्माई थाना क्षेत्र से केवाईकेएल (सोरेपा) के कैडर शगोलसेम लेशेम्बा सिंह उर्फ पुरैरोम्बा (22) को पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके अलावा पोरोमपट थाना क्षेत्र से केसीपी (सिटी मैतेई) के कैडर एनगासेपम जॉनसन सिंह उर्फ मनाओ (32) को गिरफ्तार किया गया।

हेंगांग थाना क्षेत्र के कोइरेंगी बाजार से यूपीपीके संगठन के दो कैडरों अहोंगशंगबम अभिनाश सिंह उर्फ चिंगथांग (26) और चुंगखाम किरण सिंह उर्फ लेपशिनबा (19) को पकड़ा गया। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III के खेतलमानबी लाउकोन इलाके से प्रीपाक (प्रो) संगठन के कैडर लैशराम नन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News