Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों ने तुर्किये के आभूषणों का किया बहिष्कार

ज्वेलर व्यापारियों का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद तुर्किये की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है क्योंकि इस देश ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि यह निर्णय इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर लिया गया है।

16 May 2025

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों ने तुर्किये के आभूषणों का किया बहिष्कार

गाजियाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी में तुर्किये के फल आयात नहीं करने और उनकी बिक्री बंद करने के निर्णय के बाद अब गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के ज्वेलर व्यापारियों ने भी तुर्किये के सोने-चांदी से बने आभूषण और अन्य उत्पादों को नहीं बेचने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने एलान किया है कि अब वे अपने शोरूमों में तुर्किये का कोई भी उत्पाद नहीं रखेंगे।

ज्वेलर व्यापारियों का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद तुर्किये की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है क्योंकि इस देश ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि यह निर्णय इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर लिया गया है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल ने बताया कि इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने आह्वान किया है कि तुर्किये का कोई भी उत्पाद ना बेचा जाए, ना ही आयात किया जाए। इसी को लेकर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के ज्वेलर व्यापारियों ने भी यह निर्णय लिया है। यह निर्णय आज से ही लागू हो गया है।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद और नोएडा में 200 से ज्यादा ऐसे बड़े ज्वेलरी शोरूम हैं जिनमें सोने व चांदी से बने जेवरात व अन्य उत्पाद की बिक्री की जाती है। गाजियाबाद, साहिबाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, वैशाली, कौशाम्बी, इन्दिरपुरम में कई बड़े शोरूम हैं। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में भी कई बड़े शोरूम में है जिनमे तुर्किये के उत्पाद बेचे जाते हैं। कुल कारोबार का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा ज्वेलरी मार्केट में तुर्किये का है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। तुर्किये ने दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ दिया। अतः तुर्किये को सबक सिखाने के लिए यह निर्णय लिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों ने तुर्किये के आभूष
ज्वेलर व्यापारियों का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद तुर्किये की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है क्योंकि इस देश ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान का साथ दिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News