Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान दिल्ली से गिरफ्तार

हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रो. खान तथा अशोका विवि को लेकर विवाद छिड़ा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भी प्रोफेसर को समन जारी करते हुए 14 मई 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

18 May 2025

आपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान दिल्ली से गिरफ्तार

चंडीगढ़। सेना के ऑपरेशन सिंदूर काे लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रो. अली खान महमूदाबाद को स्थानीय पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रो. खान ने बीती 7 मई को कर्नल सोफिया तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर भी टिप्पणी की थी। पुलिस ने सोनीपत के गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था।

हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रो. खान तथा अशोका विवि को लेकर विवाद छिड़ा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भी प्रोफेसर को समन जारी करते हुए 14 मई 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। समन के बावजूद जब प्रोफेसर पेश नहीं हुआ, तो रेणु भाटिया ने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। आयाेग अध्यक्ष रेणु भाटिया 15 मई को पुलिस के साथ अशोका यूनिवर्सिटी में पूछताछ के लिए गईं तो कई घंटे के इंतजार के बाद प्रो.खान पेश नहीं हुए और उन्हें वापस लौटना पड़ा। रेणु भाटिया का यहां पुलिस के साथ विवाद भी हुआ था। भाटिया के अशोका विवि में विजिट के दाैरान न तो महिला थाना प्रभारी को साथ भेजा गया और न ही एसीपी को वहां भेजा गया। भाटिया ने प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत दी तो सरकार ने सोनीपत पुलिस को फटकार लगाते हुए 17 मई को पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन का तबादला करके आईपीएस ममता सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रो. खान के विरूद्ध मामला दर्ज किया और रातभर प्रो. खान की तलाश में छापेमारी की। पुलिस ने रविवार को प्रो. खान को दिल्ली के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही अधिकारिक बयान देंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अशोक यूनिवर्सिट
हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रो. खान तथा अशोका विवि को लेकर विवाद छिड़ा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भी प्रोफेसर को समन जारी करते ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News