Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय खातों से ही मिलती थी नोमान को पेमैंट

पानीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से सात दिन के रिमांड के दौरान हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोमान को हमेशा भारतीय खातों से पेमेंट किया जाता रहा।

18 May 2025

भारतीय खातों से ही मिलती थी नोमान को पेमैंट

चंडीगढ़। पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान इलाही से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। नोमान इलाही ने जासूसी के वीडियो पाकिस्तान में बैठे आतंकी इकबाल काना को भेजे थे।इसके लिए उसे पाकिस्तान बैंक के खातों ने कोई पेमेंट नहीं मिला था बल्कि उसके भारतीय खातों से ही पेमेंट मिला।

पानीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से सात दिन के रिमांड के दौरान हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोमान को हमेशा भारतीय खातों से पेमेंट किया जाता रहा। जिस कारण किसी को शक भी नहीं हुआ। कई लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा ऐसे खातों की जांच शुरू की है। इन खातों में भारतीय खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए।

पुलिस के अनुसार इलाही पर प्रशिक्षित आईएसआई जासूस होने का संदेह है। वह लगातार जांच एजेंसियों को गुमराह कर रहा है और सही जानकारी नहीं दे रहा है। सीआईए ने उत्तर प्रदेश के कैराना से उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है। जिसकी वैधता 2010 में समाप्त हो चुकी थी। सूत्रों ने कहा कि आरोपित ने दावा किया था कि वह वर्ष 2017 में पाकिस्तान गया था। एजेंसियां वर्ष 2017 में उसकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में सभी विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं। नोमान इलाही का पांच साल की उम्र में ही पासपोर्ट बन गया था। वह वर्ष 2010 तक तीन बार पाकिस्तान जा चुका था। उसका नवीकृत पासपोर्ट बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस उससे नए पासपोर्ट के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय खातों से ही मिलती थी नोमान को पेमैंट
पानीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से सात दिन के रिमांड के दौरान हर पहलू पर पूछताछ की जा रही ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News