Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर हैं। वे आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया।

18 May 2025

जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा की रक्षा में तैनात हथियार, उपकरण और अन्य रक्षा संसाधनों की भी जानकारी ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर हैं। वे आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हथियारों व उपकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत गतिमान योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया। जिलाधिकारी ने सभी विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज की जानकारी दी। पर्यटन विभाग ने पर्यटन योजनाओं, आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के संचालित योजनाओं के भी स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी गई।

बताया कि आईटीबीपी और क्षेत्रीय पशुपालकों का आपस में अनुबंध है। स्थानीय ग्रामीण आईटीबीपी को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली पोल्ट्री और भेड़-बकरी उपलब्ध करवाते हैं। इस योजना में सहकारी समितियां और किसान उत्पादक संगठन आईटीबीपी को खाद्य पदार्थ की आपूर्ति में शामिल है। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर हैं। वे आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News