Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

काठमांडू से लुक्ला जा रहे विमान के इंजन में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

काठमांडू से लुक्ला जा रहे विमान के इंजन में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

19 May 2025

काठमांडू से लुक्ला जा रहे विमान के इंजन में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

नेपाल में एक बार फिर उस वक्त एक बड़ा विमान हादसा टल गया जब इंजन में खराबी के बाद उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। पायलट की सूझबूझ के कारण 19 यात्रियों सहित 21 लोगों की जान बच गई।

 

काठमांडू से लुक्ला की तरफ जा रहे समिट एयर के विमान में खराबी आने के कारण बीच रास्ते से ही उसे वापस होना पड़ा। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उड़ान भरने वाले समिट एयर के विमान एसएमए303 कुछ ही देर में इंजन में खराबी आने के बाद वापस काठमांडू लौटना पड़ा। उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के सूचना अधिकारी तेज बहादुर पौडेल ने बताया कि 6:12 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरने वाले समिट एयर के पायलट ने काठमांडू एटीसी को ट्विनअटर विमान के एक इंजन में खराबी होने की सूचना देते हुए इमरजेंसी लैंडिंग के लिए जानकारी दी। पौडेल के मुताबिक उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान के इंजन में खराबी का पता लगते ही काठमांडू में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

हवाईअड्डा के प्रवक्ता पौडेल ने कहा कि चालक दल के तीन सदस्यों सहित 19 यात्रियों के साथ इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान काठमांडू एयरपोर्ट को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी संभावित दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए अन्य विमानों की उड़ान और लैंडिंग को रोक दिया गया। इस दौरान रन-वे के आसपास दमकल और एंबुलेंस को भी बुला लिया गया।

 

समिट एयर ने जारी बयान में कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंजन में समस्या आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस समय समिट एयर की टेक्निकल टीम विमान के इंजन में आई खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काठमांडू से लुक्ला जा रहे विमान के इंजन में खराबी
काठमांडू से लुक्ला जा रहे विमान के इंजन में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News