Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: केकेआर ने शिवम शुक्ला और आरसीबी ने मुजरबानी को किया शामिल

इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी को टीम में शामिल किया है।

19 May 2025

आईपीएल 2025: केकेआर ने शिवम शुक्ला और आरसीबी ने मुजरबानी को किया शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पावेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है। इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी को टीम में शामिल किया है।

पावेल टॉन्सिल की सर्जरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर शामिल किए गए शिवम शुक्ला लेग स्पिनर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी को टीम में शामिल किया है। एनगिडी 26 मई, 2025 से दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए आईपीएल छोड़ेंगे। ऐसे में आरसीबी ने मुज़रबानी को 75 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बनाया है।

ब्लेसिंग मुज़रबानी अब तक 70 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 78 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट और 55 वनडे मुकाबलों में भी जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है। उनके अनुभव को देखते हुए आरसीबी को उम्मीद है कि वह गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगे।

आईपीएल के अंतिम चरण में ये दोनों बदलाव टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: केकेआर ने शिवम शुक्ला और आरसीबी ने मुजरबानी को
इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी को टीम में शामिल किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News