Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का मुद्दा, कहा- आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा

खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय हित के समय में सशस्त्र बलों और सरकार का समर्थन करने का अर्थ यह नहीं है कि हम उसकी आलोचना नहीं कर सकते।

19 May 2025

कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का मुद्दा, कहा- आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी को भाजपा के डर का प्रतीक बताया है। खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय हित के समय में सशस्त्र बलों और सरकार का समर्थन करने का अर्थ यह नहीं है कि हम उसकी आलोचना नहीं कर सकते।

खरगे ने आज एक्स पोस्ट में भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि वह लोकतंत्र को दबाने का प्रयास न करे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और किसी भी व्यक्ति के चरित्र हनन, उत्पीड़न या अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

खरगे ने कथित तौर पर ट्रोल आर्मी को भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब शहीद नौसेना अधिकारी की विधवा, विदेश सचिव और उनकी बेटी को निशाना बनाया गया। इसके अलावा भाजपा सरकार के एक मंत्री ने भारतीय सेना की एक कर्नल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा उन लोगों को खतरे के रूप में देख रही है जो बहुलवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं या सरकार की आलोचना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे कुचला नहीं जाना चाहिए।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का
खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय हित के समय में सशस्त्र बलों और सरकार का समर्थन करने का अर्थ यह नहीं है कि हम उसकी आलोचना नहीं कर सकते।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News