वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जलपाईगुड़ी जिले के मायनागुड़ी के 6 तीर्थ यात्री यूपी के मथुरा में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
जलपाईगुड़ी जिले के मायनागुड़ी के 6 तीर्थ यात्री यूपी के मथुरा में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक इनमें से एक व्यक्ति का पैर कट गया है,जबकि एक व्यक्ति के सर पर काफी गंभीर छोटी आई है। एक व्यक्ति कोमा में है. अन्य तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मायनागुड़ी के 6 लोगों का एक परिवार राधाकुंड दर्शन के लिए गया था वहां से वह वृंदावन दर्शन के लिए ऑटो में बैठकर जा रहा था। लेकिन एक गाड़ी ने ऑटो को जोरदार तरीके से धक्का मार दी और सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मथुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।