Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मानसून से पहले ही डेंगू का कहर, राज्यभर में बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य भवन सतर्क

स्वास्थ्य भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब से लेकर नवंबर तक डेंगू से संबंधित जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा

23 May 2025

मानसून से पहले ही डेंगू का कहर, राज्यभर में बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य भवन सतर्क

कोलकाता। राज्य में मानसून भले ही अभी पूरी तरह न पहुंचा हो, लेकिन कई जिलों में हो रही बेमौसम बारिश और बढ़ती नमी के बीच डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालात को देखते हुए पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य भवन ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है और सभी जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी से 15 मई 2025 के बीच राज्य में कुल 1,020 डेंगू संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 154 मामले हावड़ा जिले में पाए गए हैं। इसके बाद उत्तर 24 परगना (140), हुगली (120), मुर्शिदाबाद (113) और कोलकाता (82) मामलों के साथ सूची में शामिल हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू का प्रकोप आमतौर पर जुलाई के मध्य से शुरू होकर नवंबर तक रहता है, लेकिन बदलते मौसम और लगातार हो रही बेमौसम बारिश के चलते इस बार संक्रमण का खतरा पहले ही सिर उठा चुका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य भवन ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में डेंगू से निपटने के लिए माइक्रो-प्लान तैयार किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कहां-कहां जलजमाव हो रहा है, इसकी सटीक पहचान हो। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन की मदद से निरीक्षण करने और राज्य व केंद्रीय कार्यालयों, बंद घरों और खाली जमीनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि यही स्थान मच्छरों के पनपने के मुख्य केंद्र होते हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के 80 प्रतिशत मामले ऐसे घरों से सामने आए हैं, जहां फ्रिज की ट्रे, छतों पर रखे गमले या अन्य जगहों पर पानी जमा मिला। इसी कारण लोगों से पूरे वर्ष सतर्क रहने और नियमित सफाई बनाए रखने की अपील की गई है।
राज्य के सभी अस्पतालों को डेंगू के संभावित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सीय ढांचे को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब से लेकर नवंबर तक डेंगू से संबंधित जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
डेंगू नियंत्रण को लेकर प्रसिद्ध कीट विज्ञानी गौतम चंद्र ने कहा, "अधिकांश लोग यह मानते हैं कि डेंगू केवल बरसात के मौसम में होता है, लेकिन वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के चलते पूरे साल इसके मच्छर पनप रहे हैं।" उनका मानना है कि जब तक 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान नहीं गिरता, मच्छरों की संख्या में कमी नहीं आती।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मानसून से पहले ही डेंगू का कह
स्वास्थ्य भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब से लेकर नवंबर तक डेंगू से संबंधित जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News