वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है
हावड़ा। जगतबल्लभपुर के मायदापुकुर इलाके में शनिवार की रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया हैं। देर रात करीब 1 बजे 'माँ काली भंडार' नाम की किराना दुकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर चोरों के एक गैंग के 4-5 चोरों ने फिर फिल्मी अंदाज में दुकान में घुसकर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। ये पूरी चोरी वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर कितनी बारीकी और प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही जगरबल्लभपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस दुस्साहसिक चोरी को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के सामने बड़ा सवाल हैं कि क्या ये किसी बड़े गिरोह की करतूत है? क्या वारदात से पहले इलाके की रेकी की गई थी? रहस्य, रोमांच और खौफ से भरी इस वारदात ने पूरे हावड़ा को हिला कर रख दिया है!