Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन

ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है।

25 May 2025

झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन

रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।

ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है। झारखंड जनजातीय समुदाय की प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है। बिरसा मुंडा की यह धरती हम लोगों के लिए प्रेरणा है।

श्याम प्रभु के दर्शन कर भाव विभोर हुए लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में पूजन-दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए मंगल कामना की। एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में उन्होंने श्री श्याम मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी दरबार में दर्शन किये। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य गेट पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल, मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, अमित सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकर बाबा के दरबार को निहारते हुए अंदर की ओर प्रवेश किया ।

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंदिर के सामने अपनी अर्जी लगा कर पंचमेवा भोग प्रसाद चढ़ाया। इत्र लगाया एवं बाबा का प्राकृतिक पंखा डुलाया । मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू का अभिनंदन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर बाबा भोले नाथ श्यामेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू ने ओम बिरला जी को मंदिर एवं मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अजय मारू ने उनको बताया कि हर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का वृहद रूप से आयोजन होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की।

राजभवन में अपर मुख्य सचिव ने किया स्वागत

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के राज भवन पहुंचने पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे बिरसा मुंडा संग्रहालय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रांची के ओल्ड जेल परिसर भी पहुंचे और वहां बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण किया। अध्यक्ष उस स्थान (बैरक) में भी गए, जहां अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को कैद कर रखा था और यहीं उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रांची विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह भी लोकसभा अध्यक्ष के साथ थे। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय के लोगों में आत्मविश्वास भरा, जिसकी वजह से उनमें संघर्ष के लिए सामर्थ्य पैदा हुआ। धरती आबा बिरसा मुंडा लंबे दिनों तक इसी जेल में रहे। आने वाली पीढ़ी जब भी यहां आएगी, उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन समर्पण, संघर्ष और जनजातीय आत्मसम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा उन्हें मिलेगी।

देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान

ओम बिरला ने कहा कि देश के विकास में जनजातीय समुदाय का बड़ा योगदान रहा है। आज भी भारतीय संस्कृति और उसकी विरासत को संरक्षित रखने का काम जनजातीय समाज के लोग कर रहे हैं। जिन वीर सपूतों ने भारत की आजादी, दलितों-शोषितों और आदिवासी समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया, उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि को विकसित और संवर्धित करने का प्रयास किया गया है, जो प्रशंसनीय है। बिरसा मुंडा संग्रहालय भ्रमण के बाद लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, ब
ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News