Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं राज्य की पहलें

काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं राज्य की पहलें

26 May 2025

काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं राज्य की पहलें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्रोही कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नजरुल की कविता, “मोरा एक बाग के दो फूल हिंदू-मुसलमान”, का जिक्र करते हुए और कवि को संकटों में पथ-प्रदर्शक बताया। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने आसनसोल में काज़ी नज़रुल विश्वविद्यालय की स्थापना की, अंडाल के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा और कोलकाता में ‘नज़रुल तीर्थ’ व ‘काज़ी नज़रुल इस्लाम अकादमी’ की स्थापना की है। साथ ही, कवि पर आधारित कई शोध-ग्रंथ भी प्रकाशित किए गए हैं।

काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म 24 मई 1877 को पश्चिम बंगाल के चुरुलिया गांव में हुआ था। वे अपने विद्रोही तेवर, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रसिद्ध कविता ‘विद्रोही’ ने उन्हें जनकवि बना दिया। वे लेखन, संगीत और स्वतंत्रता संग्राम तीनों क्षेत्रों में सक्रिय थे। बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि नज़रुल ने हजारों गीतों की रचना की, जिन्हें ‘नज़रुल गीति’ के नाम से जाना जाता है। 1976 में उनका निधन हुआ और उन्हें ढाका विश्वविद्यालय परिसर में दफनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कवि नजरुल हमारे लिए नित्य-स्मरणीय हैं, संकटों में कर्णधार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर ममता ने दी श्रद्धांजलि
काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, गिनाईं राज्य की पहलें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News