Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यसभा सदस्य बनेंगे कमल हासन, डीएमके ने घोषित किए चार उम्मीदवारों के नाम

डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) ने एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट दी है, जिसके बाद कमल हासन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

28 May 2025

राज्यसभा सदस्य बनेंगे कमल हासन, डीएमके ने घोषित किए चार उम्मीदवारों के नाम

चेन्नई। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन का राज्यसभा सदस्य बनना लगभग तय हो गया है। डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) ने एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट दी है, जिसके बाद कमल हासन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान डीएमके के साथ हुए समझौते के अनुसार एमएनएम को एक राज्यसभा सीट आवंटित की गई है। इसके तहत डीएमके ने बुधवार को बयान जारी कर कमल हासन की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की। डीएमके ने अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमल हासन भी शामिल हैं। शेष तीन उम्मीदवार हैं- पी विल्सन, प्रसिद्ध लेखिका सलमा और एस.आर. शिवलिंगम।

राज्यसभा में वर्तमान में रिक्त 8 सीटों के लिए अगले महीने की 19 तारीख को चुनाव होंगे। इनमें से 6 तमिलनाडु और 2 असम से हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके के 134 विधायक हैं, जिससे डीएमके को छह में से चार सीटें मिलने और शेष दो सीटें एआईएडीएमके के पास जाने की संभावना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा सदस्य बनेंगे कमल हासन, डीएमके ने घोषित किए चार उम्म
डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) ने एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट दी है, जिसके बाद कमल हासन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News