Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर के हफ्तों बाद फिर ऐक्शन, पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में कल होगी मॉक ड्रिल

ये सीमावर्ती राज्य गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर हैं। यह मॉक ड्रिल 'ऑपरेशन सिंदूर' के कुछ हफ्तों बाद हो रही है।

28 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के हफ्तों बाद फिर ऐक्शन, पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में कल होगी मॉक ड्रिल

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच, केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी सीमा से सटे चार राज्यों में 29 मई को बड़े स्तर पर नागरिक रक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। ये सीमावर्ती राज्य गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर हैं। यह मॉक ड्रिल 'ऑपरेशन सिंदूर' के कुछ हफ्तों बाद हो रही है।

बता दें कि 6-7 मई की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। सैन्य जवाबी कार्रवाई में भारतीय बलों ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था।

गुरुवार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आतंकी खतरों के खिलाफ तैयारियों को परखना और बंधक संकट या आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया रणनीति का मूल्यांकन करना है। पिछली मॉक ड्रिल्स में देशभर के अलग-अलग राज्यों में एंटी टेरर स्क्वॉड और आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो ने असली आतंकी हमले जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया था। पहलगाम हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और रोकथाम उपायों को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैंपों में लौटने लगे आतंकी, PoK में हुए ऐक्टिव; BSF अलर्टये भी पढ़ें:ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले सिंदूर वाला पोस्टरये भी पढ़ें:क्यों जरूरी था आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस नेता ने समझाया
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल्स अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जारी रहेंगी, ताकि किसी भी असली खतरे की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

सभी राज्यों को मिला था निर्देश
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सभी राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा था। सभी राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए परिपत्र में कहा गया था कि ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, नागरिकों को ‘किसी भी हमले’ की सूरत में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना और बंकरों एवं खाइयों की साफ-सफाई शामिल है।

अन्य उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा तथा निकासी योजनाओं को अद्यतन करना एवं उनका पूर्वाभ्यास करना शामिल है। ‘मॉक ड्रिल’ में वायुसेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो-संचार लिंक का संचालन, नियंत्रण कक्षों और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का परीक्षण भी शामिल है।

इस बीच, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कड़ी नीति को वैश्विक मंच पर मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दुनिया की प्रमुख राजधानियों में भेजा है। इन प्रतिनिधिमंडलों का मकसद वैश्विक स्तर पर फैलाई जा रही ग़लत जानकारी का जवाब देना और भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस फॉर टेररिज़्म’ नीति को मजबूती से पेश करना है, जिसे प्रवासी भारतीय समुदायों से भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर के हफ्तों बाद फिर ऐक्शन, पाकिस्तान से सटे चार
ये सीमावर्ती राज्य गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर हैं। यह मॉक ड्रिल 'ऑपरेशन सिंदूर' के कुछ हफ्तों बाद हो रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News