Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल चूक माफ' का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'भूल चूक माफ' के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

28 May 2025

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल चूक माफ' का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

इन दिनों सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में चल रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है 'भूल चूक माफ', जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पहली बार राजकुमार की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ बनी है। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'भूल चूक माफ' के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज़ के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 37 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन, यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि चौथे दिन सोमवार को फिर से 4.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का अब तक का प्रदर्शन संतुलित रहा है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव ने रंजन और वामिका गब्बी ने तितली का किरदार निभाया है। दर्शकों को इन दोनों की नई जोड़ी और केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। यह पहली बार है जब राजकुमार और वामिका एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता हैं दिनेश विजान।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'भूल चूक माफ' का जलवा, पांचवें दिन 4.50
दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'भूल च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News