Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आर जी कर आंदोलन से जुड़े डॉक्टरों की मनमानी पोस्टिंग पर कानूनी लड़ाई की तैयारी

अनिकेत महतो ने कहा कि उनका विरोध किसी दूरस्थ स्थान पर भेजे जाने से नहीं है, बल्कि उस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव से है

28 May 2025

आर जी कर आंदोलन से जुड़े डॉक्टरों की मनमानी पोस्टिंग पर कानूनी लड़ाई की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार अब एक कानूनी चुनौती का सामना करने जा रही है। आरोप है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुए आंदोलन से जुड़े तीन सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को जानबूझकर मनमाने तरीके से दूर-दराज के अस्पतालों में पोस्ट कर दिया है।
ये तीन डॉक्टर —देबाशीष हालदार, अनिकेत महतो और असफ़कुल्ला नैया —अगस्त 2024 में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज परिसर में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना के बाद शुरू हुए जूनियर डॉक्टर आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे।
डॉक्टरों का आरोप है कि काउंसलिंग सत्र में भाग लेने वाले कुल 778 डॉक्टरों में से किसी और की प्राथमिक पसंद को नजरअंदाज नहीं किया गया, सिर्फ इन्हीं तीनों को ही मनचाही जगह से वंचित रखा गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें आंदोलन में भाग लेने की ‘सज़ा’ दी गई है।
देबाशीष हालदार ने बताया कि उन्होंने हावड़ा जिला अस्पताल को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना था, लेकिन उन्हें मालदा जिले के गाजोल के ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया, जबकि वहां सीनियर रेजिडेंट की कोई स्वीकृत रिक्ति नहीं है।
अनिकेत महतो, जिन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन आर.जी. कर से की थी, उन्हें उत्तर दिनाजपुर के रायगंज अस्पताल में तैनात कर दिया गया।
असफ़कुल्ला नैया को हुगली जिले के आरामबाग के बजाय पुरुलिया जिले के मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट ने इस पोस्टिंग प्रक्रिया को "घोर अन्याय" बताते हुए तीनों डॉक्टरों की कानूनी लड़ाई में साथ देने की घोषणा की है। संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा, "साफ दिखता है कि इन्हें आंदोलन का चेहरा बनने की कीमत चुकानी पड़ी है।"
अनिकेत महतो ने कहा कि उनका विरोध किसी दूरस्थ स्थान पर भेजे जाने से नहीं है, बल्कि उस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव से है।
देबाशीष हालदार और असफ़कुल्ला नैया ने कहा कि आर.जी. कर आंदोलन में उनका उद्देश्य सिर्फ न्याय की मांग करना नहीं था, बल्कि पूरे मेडिकल प्रशासन में पारदर्शिता लाना भी था। लेकिन हालिया घटनाएं यह दिखाती हैं कि यह पारदर्शिता अब भी एक सपना मात्र है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डॉक्टरों की मनमानी पोस्टिंग पर कानूनी लड़ाई की तैयारी
अनिकेत महतो ने कहा कि उनका विरोध किसी दूरस्थ स्थान पर भेजे जाने से नहीं है, बल्कि उस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव से है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News