Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

यश ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर भी साथ आये

चूंकि रणबीर और यश के किरदार कहानी में आमने-सामने होंगे, लेकिन उनके दृश्यों की शूटिंग अलग-अलग हो रही है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, और पहले भाग की शूटिंग फिलहाल जोर-शोर से जारी है।

29 May 2025

यश ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर भी साथ आये

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी पिछले कुछ महीनों से अपने-अपने हिस्सों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस महाकाव्य फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता यश ने भी शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं। चूंकि रणबीर और यश के किरदार कहानी में आमने-सामने होंगे, लेकिन उनके दृश्यों की शूटिंग अलग-अलग हो रही है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, और पहले भाग की शूटिंग फिलहाल जोर-शोर से जारी है।

'रामायण' के एक्शन दृश्यों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि फिल्म की टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर गाय नोरिस जुड़ गए हैं। उन्होंने इससे पहले 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' और 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक्शन का निर्देशन किया है। इस वक्त गाय नोरिस भारत में हैं और फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में सेट से सामने आई कुछ तस्वीरों में उन्हें अभिनेता यश को एक्शन शॉट्स समझाते हुए देखा गया है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और अब फैंस को फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की झलक का बेसब्री से इंतजार है। इन अपडेट्स से यह साफ है कि 'रामायण' सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं बल्कि एक भव्य एक्शन एक्सपीरियंस भी होने जा रही है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। खबर है कि इसका पहला भाग अगले साल दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। टीवी अभिनेता रवि दुबे के लक्ष्मण की भूमिका निभाने की चर्चाएं भी तेज हैं। खुद रवि ने यह भी पुष्टि की है कि सनी देओल हनुमान का दमदार किरदार निभाएंगे। इसके अलावा, फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का बजट भी काफी भव्य है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' का बजट करीब 835 करोड़ रुपये है, जिससे यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यश ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टं
चूंकि रणबीर और यश के किरदार कहानी में आमने-सामने होंगे, लेकिन उनके दृश्यों की शूटिंग अलग-अलग हो रही है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, और पहले भाग की शू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News