Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएससी ने जारी की शिक्षक भर्ती की अधिसूचना, 16 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

इंटरव्यू की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होकर तीसरे सप्ताह तक चलेगी

30 May 2025

एसएससी ने जारी की शिक्षक भर्ती की अधिसूचना, 16 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

कोलकाता।सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गुरुवार देर रात भर्ती अधिसूचना जारी कर दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में नवान्न में पत्रकारों को बताया था कि सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 31 मई से पहले शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि 30 मई को यह अधिसूचना प्रकाशित कर दी जाएगी, और उसी के अनुरूप एसएससी ने इस अधिसूचना को जारी कर दिया।
यह नियुक्ति अधिसूचना राज्य के सरकारी स्कूलों में नवम-दमश तथा एकादश-द्वादश वर्गों के लिए सहायक शिक्षकों की भर्ती के उद्देश्य से जारी की गई है।
आवेदन की प्रक्रिया और समयसीमा
एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 16 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क भी 14 जुलाई की रात 12 बजे तक जमा करना होगा।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया का संभावित शेड्यूल
लिखित परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। इसके परिणाम अक्टूबर के चौथे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। इंटरव्यू की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होकर तीसरे सप्ताह तक चलेगी।
पैनल और नियुक्ति से जुड़ी तिथियां
चयनित उम्मीदवारों की सूची यानी पैनल 24 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर को काउंसलिंग और नियुक्ति से संबंधित प्रस्तावों की घोषणा हो सकती है।
एसएससी द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएससी ने जारी की शिक्षक भर्ती की अधिसूचना
इंटरव्यू की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होकर तीसरे सप्ताह तक चलेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News