Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic

सरकारी मदरसों में मिलता हैं फर्जी शिक्षकों को वेतन: सलीम

उत्तर बंगाल के चाय क्षेत्र का जिक्र करते हुए सलीम ने केंद्र और ममता बनर्जी सरकार की भी आलोचना की

30 May 2025

सरकारी मदरसों में मिलता हैं फर्जी शिक्षकों को वेतन: सलीम

कोलकाता। सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि बंगाल में सरकारी मदरसों में शिक्षकों को वेतन देने के नाम पर सरकारी धन की हेराफेरी की जा रही है। सलीम ने संवाददाताओं से कहा कि मदरसों में फर्जी शिक्षक हैं। कुछ ऐसे लोग जो इन संस्थानों में कभी पढ़ाते ही नहीं, उनका नामांकन कर दिया गया है और उनके वेतन के रूप में पैसे निकाले जा रहे हैं। सीपीएम नेता ने स्कूल सेवा आयोग घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला, जिससे हजारों स्कूली शिक्षक अनिश्चितता में हैं। 
उन्होंने कहा कि अदालत ने बार-बार उन लोगों के नामों की सूची मांगी है जिन्होंने शिक्षकों की नौकरी पाने के लिए पैसे दिए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने इसे जमा नहीं किया। सीबीआई जांच से पता चला है कि ऐसे कई उम्मीदवार हैं। निष्पक्ष तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों के हितों के लिए काम करने के बजाय, राज्य सरकार उन लोगों की मदद करने पर आमादा है जिन्होंने नौकरी पाने के लिए भ्रष्टाचार किया है। सलीम ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में भी इसी तरह का घोटाला हुआ है। हमें विश्वास है कि यह भी समय के साथ साबित हो जाएगा। उत्तर बंगाल के चाय क्षेत्र का जिक्र करते हुए सलीम ने केंद्र और ममता बनर्जी सरकार की भी आलोचना की। 
चुनावों से पहले, प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री उत्तर बंगाल आए थे और चाय श्रमिकों के विकास और चाय उद्योग में सुधार के लिए लंबे-चौड़े वादे किए थे। मुख्यमंत्री ने भी कुछ वादे किए थे। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारों ने उद्योग और उसके श्रमिकों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने जो कुछ भी कहा वह खोखले वादे साबित हुए। उत्तर बंगाल में कई चाय बागान बंद हैं। साथ ही, आरोप है कि कुछ चाय बागान मालिक श्रमिकों की भविष्य निधि जमा नहीं कर रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरकारी मदरसों में मिलता हैं फर्जी शिक्षकों को वेतन: सलीम
उत्तर बंगाल के चाय क्षेत्र का जिक्र करते हुए सलीम ने केंद्र और ममता बनर्जी सरकार की भी आलोचना की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News