Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

- क्वालिफायर 2 में मुंबई का पंजाब किंग्स से होगा समाना
 

31 May 2025

आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा।

शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ 208 रन बना पाई और यह मुकाबला 20 रन से हार गई। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ एक रन बना पाए। उन्हें ट्रेंट

बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद क्रीज पर आए कुसल मेंडिस हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई। इसमें मेंडिस का 20 रनों का योगदान रहा। फिर सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। दोनों के बीच 44 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई। सुंदर ने 48 और सुदर्शन ने 80 रन बनाए। वहीं, रदरफोर्ड ने 24, शाहरुख खान ने 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया 16 और राशिद खान खाता खोले बिना नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने इस मैच में डेब्यू करने वाले बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 34 गेंदों में 59 रन जोड़े। इस दौरान सूर्यकुमार ने 20 गेंदों का सामना किया और 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा छूने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 302* छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। हिटमैन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े। पूर्व कप्तान 50 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, तिलक 11 गेंदों में 25 और नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या नौ गेंदों में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सैंटनर बिना खाता खोले नाबाद रहे।

गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराय
- क्वालिफायर 2 में मुंबई का पंजाब किंग्स से होगा समाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News