Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिमाचल प्रदेश में चार जून तक आंधी-बारिश का ओरेंज व येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में चार जून तक आंधी-बारिश का ओरेंज व येलो अलर्ट

31 May 2025

हिमाचल प्रदेश में चार जून तक आंधी-बारिश का ओरेंज व येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों के इस सीजन में बादल खुलकर बरस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में अच्छी वर्षा हो रही है। हालांकि शनिवार को राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने आगामी चार दिन दोबारा से बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 31 मई से चार जून तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई से लेकर चार जून तक प्रदेश में मौसम काफी अस्थिर रहेगा। इस अवधि में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं संभावित हैं। 31 मई (शनिवार), 1 जून (रविवार) और 2 जून (सोमवार) को अधिकांश जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

इन तीन दिनों के दौरान ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत ‘फेयरली वाइडस्प्रेड रेनफॉल’ (FWS) की स्थिति बनी रहेगी यानी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां होंगी। इन दिनों आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी अधिक रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर न रहने और पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी है।

तीन व चार जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जून को भी तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि भारी बारिश की संभावना इस दिन नहीं जताई गई है। चार जून को वर्षा की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहेगा। इस दिन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे ‘स्कैटर्ड रेनफॉल’ (SCT) की श्रेणी में रखा है यानी कुछ-कुछ स्थानों पर वर्षा होगी।

5 और 6 जून को हल्की वर्षा का अनुमान

5 और 6 जून को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और अधिक गिरावट आएगी। इन दो दिनों को ‘आइसोलेटेड रेनफॉल’ (ISOL) के तहत रखा गया है जिसका मतलब है कि बारिश केवल कुछ एक स्थानों तक सीमित रहेगी। हालांकि गरज-चमक और आंधी की गतिविधियां इन दोनों दिन भी जारी रहने की संभावना है। लेकिन किसी तरह का अलर्ट व चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घण्टों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा कोटखाई में 9.1 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा कुफरी में 8.8 मिमी, जट्टन बैराज और रोहड़ू में 6.0 मिमी, धर्मपुर में 5.2 मिमी, कसौली में 5.0 मिमी, पांवटा साहिब में 3.4 मिमी, शिमला में 3.3 मिमी, जुब्बड़हट्टी और सांगला में 2.4 मिमी, शिलारू में 2.2 मिमी, कुकुमसेरी में 2.1 मिमी, गोंडला व केलांग में 2.0 मिमी तथा कोठी और भुंतर में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। बिलासपुर में सबसे तेज हवा 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं कुकुमसेरी और नेरी में 52, टाबो में 50 तथा धौलाकुआं में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंधी-बारिश का ओरेंज व येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में चार जून तक आंधी-बारिश का ओरेंज व येलो अलर्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News