Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

01 Jun 2025

आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियस आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जो टीम हारेगी उसके लिए यह टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा अर्थात वह टीम बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां खिताबी मुकाबले में उस टीम का सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर 1 में आठ विकेट से हारने के बाद पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा मौका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर टीम को अपने पहले आईपीएल खिताब को जीतना है तो उसे पिछली हार को भुलाते हुए इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पिछले मैच में बहुत खराब रही थी। टीम 101 रन पर ही सिमट गई थी। ऐसे में उसे मुंबई के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

 

दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बनाई है। मुंबई की टीम को आईपीएल प्लेऑफ में खेलने का बहुत अनुभव है। यही बात हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुम्बई इंडियंस को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त देती है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसा स्टार तेज गेंदबाज है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार याद, तिलक वर्मा किसी भी वक्त अपने खेल से मुम्बई को मैच जितवा सकते हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर समग्र तौर पर देखा जाए तो मुंबई की टीम ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पंजाब किंग्स की चुनौती को पार पाना उनके लिए भी आसान नहीं होगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुम्बई की पंजाब से एक बार टक्कर हुई है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में क्वालिफायर 2 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।

 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह।

 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट
आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News