Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देशभर में कोरोना के मामलाें ने बढ़ाई चिन्ता, 24 घंटे में चार की मौत

सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों में सबसे पहला स्थान केरल का है, जहां 1435 एक्टिव मामले सामने आए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र है जहां 506 और दिल्ली में 483 एक्टिव मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 331, गुजरात में 338 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

02 Jun 2025

देशभर में कोरोना के मामलाें ने बढ़ाई चिन्ता, 24 घंटे में चार की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या से वायरस को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। काेराेना की नई लहर में जनवरी से अब तक 28 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की मौत हाे चुकी है। देश में कोराेना के एक्टिव मामलों की संख्या की 3961 हो गई है।

सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों में सबसे पहला स्थान केरल का है, जहां 1435 एक्टिव मामले सामने आए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र है जहां 506 और दिल्ली में 483 एक्टिव मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 331, गुजरात में 338 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3961 है और पिछले 24 घंटों में कुल चार मौतें हुई हैं। इसके साथ जनवरी से अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से एक मौत दिल्ली से दर्ज की गई है, जो एक 22 साल की महिला थी, जिनको पहले टीबी की बीमारी थी। इसके साथ कोरोना से एक मौत तमिलनाडु से दर्ज की गई है जिसमें एक 25 साल के पुरुष की मौत हो गई है। मृतक को अस्थमा की समस्या थी। केरल से और महाराष्ट्र से एक एक कोरोना से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के मामले में यह उछाल उभरते हुए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के कारण बताया जा रहा है, जब कि जेएन.1 अभी भी प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी है। जिन वयस्कों को पहले से ही कोई बीमारी है और जो वैक्सीन या बूस्टर डोज नहीं लगवा पाए हैं, उनमें कोरोना वायरस का खतरा अधिक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देशभर में कोरोना के मामलाें ने बढ़ाई चिन्ता, 24 घंटे में चार
सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों में सबसे पहला स्थान केरल का है, जहां 1435 एक्टिव मामले सामने आए हैं। उसके बाद महाराष्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News