Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों, रेलवे और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता हुई।

02 Jun 2025

भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों, रेलवे और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता हुई। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और भारतीय लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पैराग्वे के प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में भारत के महत्वपूर्ण भागीदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की सोच एक जैसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एमईआरसीओएसयूआर के साथ भारत का प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट है और दोनों देश इसके विस्तार पर काम कर सकते हैं।

मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पैराग्वे ग्लोबल साउथ के अभिन्न अंग हैं और उनकी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं।

मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के समय भारत ने पैराग्वे के लोगों के साथ वैक्सीन साझा की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी और भी क्षमताएं हैं जो दोनों देश एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पैराग्वे के राष्ट्रपति की यात्रा से न केवल आपसी संबंधों को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत और लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया था और कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मा, प्रौद्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News