Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

विराट कोहली के बेंगलुरु पब में 'नो स्मोकिंग जोन' नहीं, मामला दर्ज

दरअसल, रविवार की देर रात बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला 'द वन8 कम्यून' पब और रेस्तरां भी शामिल है।

02 Jun 2025

विराट कोहली के बेंगलुरु पब में 'नो स्मोकिंग जोन' नहीं, मामला दर्ज

बेंगलुरू। क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित 'द वन8 कम्यून' पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोहली के पब और रेस्तरां में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से यह एफआईआर शहर के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है। मामले में क्रिकेटर या रेस्तरां की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

दरअसल, रविवार की देर रात बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला 'द वन8 कम्यून' पब और रेस्तरां भी शामिल है। पुलिस ने पाया कि इस पब में 'नो स्मोकिंग जोन' नहीं है, इसलिए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा ) के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

इससे पहले जुलाई, 2024 में पब के निर्धारित समय से अधिक समय तक चलने के लिए मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त गश्त कर रही पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि 'द वन8 कम्यून' पब देर रात तक खुला हुआ है। जब पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची, तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। दिसंबर, 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र न होने पर नोटिस जारी किया था।

विराट कोहली के स्वामित्व वाले 'द वन8 कम्यून' की ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दिसंबर, 2023 में इस रेस्तरां को बेंगलुरु में खोला गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली के बेंगलुरु पब में 'नो स्मोकिंग जोन' नहीं, मामला
दरअसल, रविवार की देर रात बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News