Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 लाख, एक पुरूष पर तीन लाख, तीन पुरूष पर दो-दो लाख का इनाम घोषित है। सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।

02 Jun 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में साेमवार काे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पीएलजीए बटालियन के दाे हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा कुल 25 लाख का इनाम घोषित है।

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 लाख, एक पुरूष पर तीन लाख, तीन पुरूष पर दो-दो लाख का इनाम घोषित है। सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होने के साथ अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 16 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल नक्स ऑप्स एडिशनल एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, नक्सल ऑप्स एडिशनल एसपी मनीष रात्रे उपस्‍थि‍त रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया
इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 लाख, एक पुरूष पर तीन लाख, तीन पुरूष पर दो-दो लाख का इनाम घोषित है। सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News