Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

'नो एंट्री-2' से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्देशक अनीस बज्मी ने लगाई मुहर

एक खास बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री-2' से बाहर होने पर बड़े ही सहज अंदाज़ में कहा, "मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती।

03 Jun 2025

'नो एंट्री-2' से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्देशक अनीस बज्मी ने लगाई मुहर

‘नो एंट्री’ के सीक्वल का ऐलान होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर अनीस बज्मी कर रहे हैं, जबकि बोनी कपूर इसके निर्माता हैं। ‘नो एंट्री-2’ को लेकर अब तक कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, उस समय निर्माता बोनी कपूर ने इन अटकलों को महज अफवाह बताया था, लेकिन अब इस पर खुद निर्देशक अनीस बज्मी ने मुहर लगा दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि दिलजीत दोसांझ अब ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं हैं। निर्देशक के इस बयान के बाद अब फिल्म की कास्ट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

एक खास बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री-2' से बाहर होने पर बड़े ही सहज अंदाज़ में कहा, "मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। इस समय जो कुछ हो रहा है, वही भगवान की मर्जी है। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करता हूं और बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ देता हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने हमेशा उन्हीं कलाकारों के साथ काम किया है, जो मेरी पहली पसंद रहे हों।" दिलजीत का यह बयान उनके पेशेवर रवैये और सकारात्मक सोच को साफ तौर पर दर्शाता है।

निर्देशक अनीस बज्मी ने ‘नो एंट्री-2’ से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर अपनी बात रखते हुए कहा, "कई बार मुझे ऐसे कलाकारों के साथ काम करना पड़ा, जो मेरी पहली पसंद नहीं थे, बल्कि दूसरी या तीसरी पसंद थे। जब फिल्में रिलीज हुईं, तो दर्शकों ने महसूस किया कि वही कलाकार उन किरदारों के लिए सबसे उपयुक्त थे। हमारी डेट्स मैच नहीं हो रही थीं, इसलिए ये फैसला लेना पड़ा, लेकिन मैं इस बात से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। मैं आज भी दिलजीत का बहुत सम्मान करता हूं। वह एक बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं अपने पूरे जीवन में केवल 20 मिनट के लिए दिलजीत से मिला हूं। जब पहली मुलाकात में मैंने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने तुरंत राजी हो गए।

फिल्म ‘नो एंट्री-2’ साल 2005 में रिलीज़ हुई सुपरहिट कॉमेडी ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि ‘नो एंट्री’ असल में 2002 में आई तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन’ का हिंदी रीमेक थी। अब इसके सीक्वल ‘नो एंट्री-2’ को लेकर एक बार फिर दर्शकों में भारी उत्साह है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'नो एंट्री-2' से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्देशक अनीस बज्मी
एक खास बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री-2' से बाहर होने पर बड़े ही सहज अंदाज़ में कहा, "मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News