Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े दूध शीतलन संयंत्र को फिर से खोलने की पहल, गोपीबल्लवपुर के निवासियों में खुशी

एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े दूध शीतलन संयंत्र को फिर से खोलने की पहल, गोपीबल्लवपुर के निवासियों में खुशी

04 Jun 2025

एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े दूध शीतलन संयंत्र को फिर से खोलने की पहल, गोपीबल्लवपुर के निवासियों में खुशी

राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद गोपीबल्लवपुर-2 ब्लॉक में दुग्ध शीतलन केंद्र की स्थापना की गयी थी। हालांकि यह लंबे समय से बंद है। अब इसे फिर से खोलने की पहल की जा रही है। गोपीबल्लवपुर-2 और संकराईल ब्लॉक में 18 दुग्ध सहकारी केंद्र स्थापित करने का काम पूरा हो चुका है। पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले में कुल 150 दुग्ध सहकारी केंद्र स्थापित किये गये हैं। झाड़ग्राम जिला परिषद अध्यक्ष चिन्मयी मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दुग्ध केंद्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस पहल से जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। गोपीबल्लवपुर-2 ब्लॉक में दुग्ध शीतलन केंद्र एक दशक से अधिक समय से बंद था। इसे फिर से खोलने की पहल जिला परिषद ने की है। पश्चिमांचल उन्नयन परिषद की पहल पर केंद्र की स्थापना की गयी थी।

केंद्र की मशीनरी कई वर्षों से बेकार पड़ी होने के कारण खराब होने की संभावना है। स्थानीय दूध व्यापारियों की ओर से भी केंद्र शुरू करने की मांग की जा रही थी। सहकारी समितियों से दूध एकत्र कर दूध केंद्र में ठंडा किया जाएगा। उस दूध को कोलकाता स्थित बंगाल डेयरी भेजा जाएगा। दूध और दूध से बने उत्पादों की पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जाएगा। इस दूध शीतलन केंद्र का संचालन पश्चिम बंगाल दुग्ध सहकारी केंद्र की जिला शाखा द्वारा किया जाएगा। संकराईल और गोपीबल्लवपुर-2 ब्लॉकों में पहले से ही 18 दुग्ध सहकारी केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।

गोपीबल्लवपुर-1 और 2 ब्लॉकों के हातीबाड़ी और गोविंदपुर इलाके में अन्य 40 दुग्ध सहकारी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। गोपीबल्लभपुर-2 पंचायत समिति अध्यक्ष शर्वरी अधिकारी ने बताया कि दूध शीतलीकरण केंद्र का निर्माण 2012 में हुआ था। तब से यह केंद्र बेकार पड़ा है। गोपीबल्लभपुर मुख्य रूप से कृषि प्रधान क्षेत्र है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी निवासियों के घरों में कम से कम एक या दो गायें हैं। अगर दूध केंद्र खुल जाता है, तो क्षेत्र के चरवाहों और दूध व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। मेदिनीपुर मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक मलयकुमार दास ने बताया कि गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक का दूध शीतलीकरण केंद्र अगले दो-तीन महीने में खुल जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अधिक समय से बंद पड़े दूध शीतलन संयंत्र को फिर से खोलने की पह
एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े दूध शीतलन संयंत्र को फिर से खोलने की पहल, गोपीबल्लवपुर के निवासियों में खुशी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News