वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस, जलपाईगुड़ी नगर पालिका की आपदा प्रबंधन इकाई और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू किया।
जलपाईगुड़ी। जिले के राजबाड़ी दिघी में डूबे युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। मृतक युवक की पहचान बजरपाड़ा इलाके के निवासी राणा बसाक (22) के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, राणा बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ राजबाड़ी दिघी में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय वह तालाब में अचानक डूब गया। उसके दोस्तों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस, जलपाईगुड़ी नगर पालिका की आपदा प्रबंधन इकाई और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू किया। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। फिर गुरुवार सुबह से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना से इलाके में मातम पसर गया है।