Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जारी रहेगी गरज-चमक के साथ बारिश

शुक्रवार को कोलकाता में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा।

06 Jun 2025

बंगाल में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जारी रहेगी गरज-चमक के साथ बारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। अलीपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर से लेकर दक्षिण बंगाल तक अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश जारी रहेगी। हालांकि इसके साथ ही तापमान में भी वृद्धि की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया है कि बंगाल के कई जिलों में अगले चार दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

शुक्रवार को कोलकाता में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा। आगामी बुधवार से शहर में फिर से बारिश की संभावना है। कोलकाता के अलावा हावड़ा और हुगली जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने यही पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में लगभग हर दिन हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हालांकि, शनिवार से तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तर बंगाल में समय से पहले ही मानसून प्रवेश कर चुका है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग और कूचबिहार जिलों में शुक्रवार से अगले गुरुवार तक लगातार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में बारिश की मात्रा अपेक्षाकृत कम रहेगी। अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद के चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना है, लेकिन अलीपुर मौसम विभाग ने अभी तक किसी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे मौसम की पल-पल बदलती स्थिति पर नजर बनाए रखें और आवश्यकतानुसार सावधानी बरतें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जारी रहेगी गरज-चमक के साथ
शुक्रवार को कोलकाता में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News