Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दरबार साहिब में खालिस्तान के नारे गूंजे

यह पहला मौका है जब जत्थेदार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के अवसर पर कौम के नाम संदेश नहीं दिया। वर्ष 1984 में एक जून को सेना ने दरबार साहिब परिसर की घेराबंदी शुरू की थी और छह जून 1984 को दमदमी टकसाल के 14वें प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाला की मौत की खबर बाहर आई थी। इसके बाद देशभर में तनाव बढ़ गया था।

06 Jun 2025

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दरबार साहिब में खालिस्तान के नारे गूंजे

चंडीगढ़। ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी पर कई अवरोधों के बावजूद दरबार साहिब परिसर में धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कट्टरपंथियों ने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। विवाद से बचने के लिए अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने कौम के नाम सीधा संदेश देने की बजाए अरदास में ही संदेश दे दिया।

यह पहला मौका है जब जत्थेदार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के अवसर पर कौम के नाम संदेश नहीं दिया। वर्ष 1984 में एक जून को सेना ने दरबार साहिब परिसर की घेराबंदी शुरू की थी और छह जून 1984 को दमदमी टकसाल के 14वें प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाला की मौत की खबर बाहर आई थी। इसके बाद देशभर में तनाव बढ़ गया था।

इस बार दमदमी टकसाल के वर्तमान बाबा हरनाम सिंह ने कहा था कि इस बार अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को कौम के नाम संदेश नहीं देने दिया जाएगा। इस मुद्दे पर एसजीपीसी अध्यक्ष एचएस धामी ने भी उनके साथ मुलाकात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज यहां दो दिन से चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस बीच हंगामे से बचने के लिए जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास करवाई और अरदास में ही उन्होंने कौम के नाम संदेश जारी करते हुए 1984 की घटना का जिक्र किया। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरांवाला के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस बीच कट्टरपंथी नेता एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहुंचे तो समर्थकों ने खालिस्तान की मांग को लेकर नारेबाजी की। फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा तथा खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल के परिवारिक सदस्य भी यहां पहुंचे। सरबत खालसा के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को अकाल तख्त पर जाने से रोक दिया गया। इसका उन्होंने विरोध किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे हैं।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को देखते हुए आज अमृतसर के अधिकतर बाजार बंद हैं और कई शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां हैं। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में आज परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। दरबार साहिब के बाहर कुछ संगठनों ने भिंडरावाले के पोस्टरों के स्टॉल लगाए हैं। अकाल तख्त साहिब की सीढ़ियों पर टास्क फोर्स को तैनात किया गया है। दरबार साहिब परिसर के बाहर एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दरबार साहिब में खालिस्तान के ना
यह पहला मौका है जब जत्थेदार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के अवसर पर कौम के नाम संदेश नहीं दिया। वर्ष 1984 में एक जून को सेना ने दरबार साहिब परिसर की घेराबंदी शुरू की थी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News