वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध, तीन बार कराया गर्भपात
कोलकाता। विवाह का झांसा देकर एक युवती से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और तीन बार गर्भपात कराने के आरोप में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पाटुली महिला थाने की पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज परिसर से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोपी युवक मालदा का रहने वाला है और फिलहाल बऊबाजार थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह रहा था। वह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में पीजीटी इंटर्न के तौर पर कार्यरत है। वहीं पीडि़ता किसी अन्य पेशे से जुड़ी हैं और कोलकाता की निवासी नहीं हैं। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों की जान-पहचान के बाद रिश्ता धीरे-धीरे नजदीकी में बदला और फिर दोनों कई बार शारीरिक संबंध में भी आए।
युवती का दावा है कि इसी दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार आरोपी युवक ने उसकी सहमति के बिना गर्भपात करवा दिया। जब युवती ने उससे शादी की बात की, तो युवक मुकर गया और दूरी बनाने लगा। इस स्थिति से परेशान होकर युवती ने पाटुली महिला थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार और अन्य संगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता की मेडिकल जांच भी करवाई गई है और सभी जरूरी दस्तावेज पुलिस ने जुटा लिए हैं। यह मामला न केवल मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि झूठे वादों के जरिए कैसे महिलाओं के साथ गंभीर मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा सकता है।