Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

'इलेक्ट्रिक शॉक' की सजा के बाद कहा गया पीडि़त!

गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में विरोधाभास, पुलिस परेशान

06 Jun 2025

'इलेक्ट्रिक शॉक' की सजा के बाद कहा गया पीडि़त!

कोलकाता। मोबाइल चोरी के आरोप में एक 14 वर्षीय किशोर की पहले जमकर पीटाई और फिर उल्टा लटका कर बिजली के झटके दिया गया। इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस के समक्ष कई पहलु अब तक अनसुलझे हैं जिसमें सबसे बड़ा पहलु हैं कि आखिर पीडि़त किशोर कहां गया? इसका कोई सुराग अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 
मामला संतोषपुर इलाके का है और अब इस बर्बरता से पूरा बंगाल सन्न है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक किशोर को उल्टा लटका कर उसे बार-बार 'इलेक्ट्रिक शॉक' दिया जा रहा है। यह वीडियो एक जींस रंगने वाली फैक्ट्री का बताया जा रहा है। हालांकि छपते-छपते ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। पीडि़त किशोर उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर का रहने वाला है और डेढ़ महीने पहले ही एक परिचित के जरिए फैक्ट्री में काम करने आया था। मोबाइल चोरी के संदेह में उसके साथ यह अमानवीय बर्ताव किया गया। पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें फैक्ट्री का मालिक शाहनवाज़ उर्फ शाहेन्शाह (28) भी शामिल है, जिसे मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ दो अन्य को भी दबोचा गया है जिसमें एक उसका बड़ा भाई फिरोज आलम और दूसरा उनका नाबालिग भांजा। पहले ही फैक्ट्री के दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किशोर को उस दिन की यातना के बाद कहां ले जाया गया। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के बयानों में भारी विरोधाभास पाया गया है। कोई कहता है कि उसे छोड़ दिया गया था, तो कोई दूसरा कुछ और बयान देता है।
रवींद्रनगर थाने की पुलिस अब लगातार क्षेत्र के तालाब, नदियों और नालों की तलाशी ले रही है, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि शाहेन्शाह को कोलकाता लाकर दोबारा पूछताछ की जाएगी ताकि सच सामने आ सके और लड़के को जल्द से जल्द खोजा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर से फैक्ट्रियों  और छोटे-मोटे कामों में लगे नाबालिग बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'इलेक्ट्रिक शॉक' की सजा के बाद कहा गया पीडि़त!
गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में विरोधाभास, पुलिस परेशान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News